नेशनल डेस्क। रूस-यूक्रेन का युद्ध लगातार जारी है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की रक्षा मंत्रालय ने यह दावा किया है कि रूस ने सीजफायर तोड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रूसी सैनिकों द्वारा अब मारियुपोल के पास मानवीय गलियारे (Human Corridor) पर हमला किया जा रहा है। बता दें कि इन्हीं Human Corridors के जरिए युद्ध के दौरान फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाता है।

बता दें यूक्रेन के विदेश मंत्री ने यह दावा किया है कि रूस द्वारा तीन लाख लोगों को बंधक बना लिया गया है। रूस ने अभी तक इस दावे की कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन यूक्रेन लगातार कह रहा है कि रूस द्वारा अब सैन्य कार्रवाई को और तेज कर दिया गया है। उनकी माने तो रूस अब ह्यूमन कॉरिडोर पर भी हमला कर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।