सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

Update on Imran Khan : जिंदा है इमरान खान, बहन उजमा ने जेल में की मुलाकात, कही ये बड़ी बात…

Update on Imran Khan : जिंदा है इमरान खान, बहन उजमा ने जेल में की मुलाकात, कही ये बड़ी बात…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी डेस्क। Update on Imran Khan : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले सप्ताह अफगानिस्तान के सोशल मीडिया पर इमरान खान की मौत का दांवा किया गया था। लेकिन वो जिंदा है। दरअसल उनकी बहन डॉ. उजमा खान ने मंगलवार को करीब एक महीने बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मुलाकात की। लगभग 20 मिनट चली इस मुलाकात के बाद उजमा ने बताया कि इमरान खान शारीरिक रूप से ठीक हैं, लेकिन मानसिक रूप से दबाव और परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

पाकिस्तान सरकार ने लंबे समय बाद परिवार को मुलाकात की अनुमति दी थी। पिछले एक महीने में किसी भी रिश्तेदार को इमरान खान से मिलने की इजाजत नहीं मिली थी, जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर कई तरह की अटकलें फैल रही थीं। हालांकि जेल प्रशासन लगातार दावा करता रहा है कि इमरान खान सुरक्षित हैं और उनकी सेहत ठीक है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदियाला जेल प्रशासन ने मंगलवार को डॉ. उजमा खान को जेल परिसर में बुलाया, जहां उनकी इमरान खान से आमने-सामने मुलाकात करवाई गई। मुलाकात के दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में इमरान समर्थक जमा रहे। बताया जा रहा है कि परिवार की ओर से जल्द ही उनकी सेहत और हालात पर विस्तृत जानकारी साझा की जा सकती है।

वहीं, पीटीआई ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार ने इमरान खान की बहन को मुलाकात की अनुमति तो दे दी है, लेकिन यह देखना बाकी है कि वादा आगे भी निभाया जाता है या नहीं। दूसरी तरफ, प्रशासन ने किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए अदियाला रोड पर रावलपिंडी पुलिस की भारी तैनाती कर दी है। रावलपिंडी और इस्लामाबाद में पहले ही धारा 144 लागू है, जबकि कई पुलिस स्टेशन के अधिकारी जेल के बाहर निगरानी के लिए मौजूद रहे।

विज्ञापन