बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

विहिप ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

विहिप ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बलौदाबाजार। विश्व हिन्दू परिषद जिला बलौदाबाजार भाटापारा के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन देकर 22 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है।

कार्यकर्ताओं ने इस ज्ञापन की प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम भी दिया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

विहिप के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी मिकी ने कहा कि, हिन्दुओं की आस्था का केंद्र परम धाम अयोध्या में बरसों की प्रतीक्षा, रामभक्तों के लाखों बलिदानों, लंबी कानूनी संघर्ष के बाद दिव्य और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

इसके प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चूका है, जहां 22 जनवरी 2024 को शुभ घड़ी में भगवान श्रीराम के बालरूप की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इससे सम्पूर्ण विश्व आनंदित और प्रफुल्लित है और भारत समेत विश्व भर में इस पावन दिवस पर विभिन्न आयोजन देश के सभी ग्रामों, नगरों, कस्बों, मंदिरों और घरों में किए जा रहे हैं। बच्चे, वयस्क, बूढ़े सभी इस क्षण को हर्सोल्लास से मनाने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ऐसे में यदि शासकीय व अशासकीय संस्थानों, विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है तो सम्पूर्ण सनातनी समाज के उत्साह में बढ़ोतरी होगी और सभी मिलकर इस दिव्य-भव्य अवसर को और ऐतिहासिक और आनंदित स्वरूप में मना सकेंग। आराध्य श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में किसी ना किसी रूप में सम्मिलित हो सकेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन