बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में पूर्व पीएम की गिरफ्तारी के बाद नहीं रुक रही हिंसा, अब तक 8 की मौत, 32 भारतीय खिलाड़ियों को तुरंत पाक छोड़ने के निर्देश

पाकिस्तान में पूर्व पीएम की गिरफ्तारी के बाद नहीं रुक रही हिंसा, अब तक 8 की मौत, 32 भारतीय खिलाड़ियों को तुरंत पाक छोड़ने के निर्देश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है | चारों ओर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और साथ में हिंसा भी हो रही है। पंजाब प्रांत में फौज तैनात कर दी गई है। वही इस्लामाबाद में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि पेशावर, इस्लामाबाद , लाहौर, कराची और रावलपिंडी समेत कई शहरों में खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं। हिंसा में अबतक 8 लोगों की मौत की खबर है।

जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने 60 अरब पाकिस्तानी रुपए के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस हेडक्वॉर्टर के टेम्परेरी कोर्ट में NAB के स्पेशल जज के सामने खान की सुनवाई जारी है। इस पर जल्द फैसला आ सकता है। NAB ने 14 दिन का फिजिकल रिमांड मांगा है।

भारत के 32 खिलाड़ियों को तुरंत पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश

बता दें भारत के 32 खिलाड़ी लाहौर में चल रहे एशियन और मिडिल-ईस्ट ब्रिज टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए थे। बता दें पाकिस्तान में ये टूर्नामेंट 5 मई को शुरू हुआ था और ये 13 मई तक चलना था। भारतीय खिलाड़ियों ने वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री की थी लेकिन अब भारतीय उच्चायोग ने उन्हें तुरंत लाहौर से भारत वापस लौटने के लिए कहा है।

पाकिस्तान की कानून व्यवस्था ध्वस्त

बता दें पाकिस्तान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होती नजर आ रही है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ता अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद से हिंसा कर रहे हैं। जवाब में पुलिस ने कई जगह फायरिंग भी की है। प्रदर्शनकारी पुलिस पर बम से भी हमला कर रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय खिलाड़ियों को तुरंत भारत लौटने के लिए कहा गया है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन