बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति चुना गया, तो एलन मस्क को बनाऊंगा सलाहकार: विवेक रामास्वामी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुना गया, तो एलन मस्क को बनाऊंगा सलाहकार: विवेक रामास्वामी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

वांशिटगटन। रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे, भारतीय-अमेरिकी के विवेक रामास्वामी आयोवा के ‘टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में एक प्रश्न का जवाब देते हुए बोले कि, अगर मैंन अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जीतता हूं, तो एलन मस्क को अपनी सरकार में 'सलाहकार' बनाऊंगा।

आपको बता दे, एलन मस्क अरबपति कारोबरी और ट्विटर(अब एक्स) के मालिक हैं। रामास्वामी, पिछले साल ट्विटर (अब ‘एक्स’) के मालिक बनने के बाद मस्क द्वारा बड़े पैमाने पर ट्विटर से कर्मचारियों की छटनी को लेकर उनके बड़े प्रशंसक हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार रामास्वामी ने कहा कि, वह हमेशा ऐसे नए विचारों के लोगों को चाहते हैं, जो सरकार के भीतर रहकर अच्छा काम कर सके। रामास्वामी ने आगे बताया कि, ‘मुझे हाल में एलन मस्क को बेहतर तरीके से जानकर अच्छा लगा। मुझे लगता है कि वह मेरे एक दिलचस्प सलाहकार बन सकते हैं। क्योंकि उन्होंने ट्विटर के 75 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है ।

बता दें कि, 52 वर्षीय एलन मस्क ‘स्पेसएक्स’, ‘टेल्सा’ और ‘एक्स’ के मालिक हैं। इससे पहले भी रामास्वामी शोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एलन मस्क की प्रशंसा करते हुए कहें थे कि, मैं चुनाव जितने के बाद सरकार उसी प्रकार चलाऊंगा जैसे एलन मस्क कंपनी चलाते हैं। एनबीसी रिपोर्ट में कहा गया है कि रामास्वामी शिक्षा विभाग, संघीय जांच ब्यूरो और मद्य, तंबाकू, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक ब्यूरो को बंद करने की अपनी इच्छा को लेकर मुखर रहे हैं। रामास्वामी 40 साल से कम आयु के सबसे अमीर अमेरिकियों में शामिल हैं। उन्होंने ‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी’ से जीव विज्ञान का अध्ययन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने ‘येल यूनिवर्सिटी’ से कानून की डिग्री प्राप्त की। ‘फोर्ब्स’ के अनुसार, वह कुछ समय तक अरबपति रहे, लेकिन शेयर बाजार में गिरावट के कारण उनकी पूंजी घट कर करीब 95 करोड़ डालर रह गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन