बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
जॉब्स एंड एजुकेशन

CSEB ने जारी किया मॉडल आंसर, इस दिन तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, 707 पदों के लिए 91 हजार परीक्षार्थियों ने दिया था एग्जाम

CSEB ने जारी किया मॉडल आंसर, इस दिन तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, 707 पदों के लिए 91 हजार परीक्षार्थियों ने दिया था एग्जाम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने कनिष्ठ अभियंता तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए संपन्न भर्ती परीक्षा के प्रादर्श उत्तर ( मॉडल आंसर) जारी कर दिए हैं। कंपनी ने सभी अभ्यर्थियों को उनके उत्तर पत्रक सहित प्रादर्श उत्तर परीक्षार्थी के ई -मेल पर भेज दिए हैं।

जिससे परीक्षार्थी प्राप्त अंक की गणना स्वयं कर सकता है। यदि उसे ऐसा लगता है कि किसी प्रश्न का प्रादर्श उत्तर जो पॉवर कंपनी द्वारा नियत एजेंसी ने तय किए हैं वे सही नहीं हैं तो इस संदर्भ में परीक्षार्थी अपनी आपत्ति सुसंगत दस्तावेजों सहित ऑनलाइन जमा कर सकता है, जिसका उचित समाधान किया जाएगा। अभ्यर्थियों से संबंधित दावा आपत्ति 29 जनवरी तक आमंत्रित किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक ( मानव संसाधन) मनोज खरे ने बताया कि दावा-आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को भेजे ई-मेल में दावा – आपत्ति संबंधी सभी जानकारी भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि कनिष्ठ अभियंता के 307 पदों के लिए लगभग 32 हजार परीक्षार्थियों तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पदों के लिए 59 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन