बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
जॉब्स एंड एजुकेशन

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिये है सुनहरा मौका... जल्द पढ़ें ये खबर

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिये है सुनहरा मौका... जल्द पढ़ें ये खबर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जॉब डेस्क। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 11705 जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2023 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट www.bsnl.co.in पर मौजूद है।

उम्र की सीमा

कैंडिडेट्स जिनकी आयु 20 से 30 साल के बीच है और जिन्होंने केंद्र सरकार / राज्य सरकार/ मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री या समकक्ष किया है वो बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती नोटिफिकेशन 2023 के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। एसएनएल जेटीओ भर्ती अधिसूचना के अनुसार, 50 फीसदी पद गेट स्कोर के माध्यम से भरे जाएंगे जबकि शेष 50 फीसदी सीमित आंतरिक प्रतियोगी परीक्षा (एलआईसीई) के माध्यम से सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे।

GATE के माध्यम से बीएसएनएल जेटीओ भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए की जाएगी जो बीटेक हैं जबकि सीधी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए की जाएगी जो कम से कम 2 साल के लिए परिवीक्षा अवधि पर हैं। एम.टेक के उम्मीदवार भी बीएसएनएल जेटीओ सीधी भर्ती के लिए पात्र होंगे, बशर्ते वे नोटिफिकेशन में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।

बीएसएनएल जेटीओ के लिए आवेदन करने का लिंक जल्द ही एक्टिव हो जाएगा। बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2023 आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए - www.bsnl.co.in पर जाएं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन