शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 शुक्र, 18 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Lifestyle

Kitchen Hacks: कड़ाही का जिद्दी कालापन और चिकनापन मिनटों में होगा दूर, अपनाएं ये आसान टिप्स

Kitchen Hacks: किचन में रोज खाना बनाने के दौरान कड़ाही का इस्तेमाल आम है। लगातार इस्तेमाल से कई बार कड़ाही काली और चिकनी हो जाती है। इसे सामान्य तरीके से जिद्दी चिकनाहट और कालेपन को हटाना काफी मुश्किल होता है। अगर आपकी भी कड़ाही बहुत कोशिशों के बाद साफ नहीं हो पा रही है, तो […]

A woman cleaning a black and greasy kadai using household remedies.
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Kitchen Hacks: किचन में रोज खाना बनाने के दौरान कड़ाही का इस्तेमाल आम है। लगातार इस्तेमाल से कई बार कड़ाही काली और चिकनी हो जाती है। इसे सामान्य तरीके से जिद्दी चिकनाहट और कालेपन को हटाना काफी मुश्किल होता है।

अगर आपकी भी कड़ाही बहुत कोशिशों के बाद साफ नहीं हो पा रही है, तो कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इसे मिनटों में नए जैसा चमकाया जा सकता है।

सफेद सिरके और नींबू की लें मदद

कड़ाही को मिनटों में चमकाने के लिए सफेद सिरके और नींबू का कॉम्बिनेशन भी आजमाया जा सकता है। इसके लिए पानी में नींबू का रस और 1 कप सिरका आपस में मिला लें। अब कड़ाही को इस मिश्रण वाले पानी में भिगो दें। कुछ समय बीतने के बाद सैंड पेपर, स्क्रब या टूथब्रश की मदद से रगड़कर कड़ाही को साफ कर लें। इससे आपकी पुरानी कड़ाही बिल्कुल नयी जैसी चमकने लगेगी।

नमक और नींबू का इस्तेमाल

कड़ाही के कालेपन को दूर करने के लिए नमक और नींबू का यह तरीका बहुत असरदार है। सबसे पहले कड़ाही में 3 गिलास पानी डालकर गैस पर रख दें। इसके बाद पानी में 2 चम्मच डिटर्जेंट, 1 चम्मच नमक और 1 नींबू का रस निचोड़कर अच्छी तरह मिला लें। अब गैस को हाई फ्लेम पर रखें और पानी में 5 मिनट तक उबाल आने दें। इससे कड़ाही का कालापन तुरंत छूट जाता है और वह चमकने लगती है।

कास्टिक सोडा से सफाई

कड़ाही को साफ करने के लिए कास्टिक सोडा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए गर्म पानी में कास्टिक सोडा मिलाएं और कड़ाही को उसमें भिगो दें। कुछ देर बाद टूथब्रश से कड़ाही को रगड़ें। इससे कड़ाही का कालापन साफ हो सकता है। हालांकि, कास्टिक सोडा से हाथ कट सकता है। इसलिए कड़ाही साफ करते समय हाथों में ग्लव्स पहनना जरूरी है।

बेकिंग पाउडर से हटाएं चिकनाहट

काली और चिकनी कड़ाही को साफ करने के लिए बेकिंग पाउडर भी बेहद मददगार साबित होता है। इसके लिए गर्म पानी में 2 चम्मच बेकिंग पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह उबाल लें। अब इस गर्म पानी में कड़ाही को कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद टूथब्रश से रगड़ने पर कड़ाही बिल्कुल साफ और क्लीन हो जाती है।

डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा का घोल

बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट के मिश्रण से भी गंदी कड़ाही को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले गर्म पानी में बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट को अच्छी तरह मिला लें। अब कड़ाही को इस तैयार पानी में डुबोकर रख दें। लगभग 10 मिनट बाद कड़ाही को स्क्रब से अच्छी तरह रब करें। इससे कड़ाही की सारी चिकनाहट और कालापन तुरंत गायब हो जाता है।

डिस्क्लेमर: ये घरेलू सफाई के उपाय सामान्य जानकारी के लिए हैं। कड़ाही की धातु और उसकी सतह के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं। कास्टिक सोडा का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें और ग्लव्स पहनें। किसी भी सफाई सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले उसके निर्देश जरूर पढ़ें।

Rajnisen
लेखक / पत्रकार:

Rajnisen

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार रिपोर्टर

सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण विषयों पर लेखन

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन