सोमवार, 5 अक्तूबर 2026 सोम, 5 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Lifestyle

Navratri Nail Art: नवरात्रि में ट्रेंड हुआ प्रेस-ऑन नेल्स, ऑक्सीडाइज्ड चार्म्स और घुंघरू से गरबा लुक हुआ खास

Navratri Nail Art: नवरात्रि के दौरान गरबा लुक को खास बनाने के लिए कस्टमाइज्ड और दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले प्रेस-ऑन नेल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इन नेल्स को नवरात्रि एस्थेटिक्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इनमें ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चार्म्स, मेटैलिक फूल, बटरफ्लाई चार्म्स, डायमंड पेंडेंट और […]

Navratri press-on nails with oxidized silver charms, ghungroo and ethnic nail art
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Navratri Nail Art: नवरात्रि के दौरान गरबा लुक को खास बनाने के लिए कस्टमाइज्ड और दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले प्रेस-ऑन नेल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इन नेल्स को नवरात्रि एस्थेटिक्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

इनमें ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चार्म्स, मेटैलिक फूल, बटरफ्लाई चार्म्स, डायमंड पेंडेंट और छोटे लटकते घुंघरू जैसे डिजाइन शामिल हैं। नेल आर्टिस्ट के मुताबिक इन्हें कम समय में तैयार किया जा सकता है और बार-बार इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

गरबा आउटफिट के साथ आसानी से मैच

नवरात्रि में लोग अपने चनिया चोली और गरबा आउटफिट को फाइनल टच देने में जुटे हैं। इसी बीच ब्यूटी ट्रेंड्स में भी प्रेस-ऑन नेल्स को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है। खास नवरात्रि एस्थेटिक्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये नेल्स पारंपरिक ज्वेलरी के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इस साल के नवरात्रि नेल आर्ट डिजाइनों में ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर चार्म्स खास नजर आ रहे हैं। मेटैलिक फूल, बटरफ्लाई चार्म्स, डायमंड पेंडेंट और छोटे लटकते घुंघरू जैसे एलिमेंट्स इन नेल्स को अलग लुक देते हैं। गरबा करते समय हाथों की मूवमेंट के साथ ये मेटैलिक लटकन और घुंघरू स्टाइलिश नजर आते हैं।

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चार्म्स और लटकते घुंघरू बने पहली पसंद

इस बार नवरात्रि नेल आर्ट की सबसे बड़ी खासियत उसमें इस्तेमाल किए गए ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चार्म्स हैं। हर नेल सेट में मेटैलिक फूल, बटरफ्लाई चार्म्स, डायमंड पेंडेंट और छोटे लटकते घुंघरू पिरोए गए हैं। गरबा खेलते समय हाथों के मूवमेंट के साथ ये मेटैलिक लटकन और घुंघरू एक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लुक पैदा करते हैं।

बारीक हैंड-पेंटेड मंडला और बोहो आर्ट

डिजाइनिंग की बात करें तो इन प्रेस-ऑन नेल्स पर बेहद ध्यान से हाथ से काम किया गया है। इसमें बोहो-स्टाइल लाइन वर्क, मंडला आर्ट, डॉट पैटर्न और एथनिक ज्योमेट्रिक बॉर्डर बनाए गए हैं। वाइट एक्सेंट के साथ टेक्सचर्ड आर्ट हर नेल को एकदम यूनिक और हैंडमेड फील देता है।

नेवी ब्लू और वाइट बेस का यूनिक कंट्रास्ट

गरबा आउटफिट्स के साथ बेहतरीन कंट्रास्ट बनाने के लिए नेवी ब्लू और वाइट बेस कलर काफी ट्रेंड में है। इस कलर बेस पर घुंघरू और रिंग चार्म्स का कॉम्बिनेशन हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। यह स्टाइल पारंपरिक ज्वैलरी के साथ बहुत आसानी से मैच हो जाता है।

समय की बचत और दोबारा इस्तेमाल की सुविधा

नेल आर्टिस्ट्स का कहना है कि लोग त्योहार के समय सैलून के लंबे चक्कर काटने से बचना चाहते हैं। यह प्रेस-ऑन नेल्स बिना किसी झंझट के तुरंत लग जाते हैं और इन्हें बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। यह न सिर्फ पारंपरिक ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के साथ जंचते हैं, बल्कि पूरे त्योहार के माहौल को भी बखूबी दर्शाते हैं।

Rajnisen
लेखक / पत्रकार:

Rajnisen

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार रिपोर्टर

सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण विषयों पर लेखन

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन