बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Madhya Pradesh

सीएम लेंगे 20 महीने का हिसाब, अक्टूबर से मंत्री-विधायकों की होगी वन-टू-वन समीक्षा

सीएम लेंगे 20 महीने का हिसाब, अक्टूबर से मंत्री-विधायकों की होगी वन-टू-वन समीक्षा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के दो साल पूर्ण होने वाले हैं। इस बीच, सीएम मंत्री-विधायकों से 20 महीने का हिसाब लेने वाले हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री विधायकों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे।

साथ ही, विभागवार समीक्षा भी करेंगे। जिसमें दो से चार के रोडमेप की समीक्षा होगी। रात्रि विश्राम और चौपाल लगाने की रिपोर्ट भी देखी जाएंगी। जिस जिले के मंत्री प्रभारी बनाए गए हैं, उनके दौरे की भी समीक्षा होगी।

सरकार की योजनाओं के मामलों का निपटारा और विभागीय नवाचार भी देखा जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार का तालमेल भी देखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के बाद मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठकों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। संभावना है कि अक्टूबर में इन बैठकों की शुरुआत हो सकती है।

बैठकों में मंत्रियों की उपलब्धियों, विभागीय कामकाज, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता से संवाद पर विशेष फोकस रहेगा। इसके आधार पर आगामी फेरबदल पर फैसला लिया जाएगा।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन