बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी नौकरी : सीएम योगी 

उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी नौकरी : सीएम योगी 
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने फैसला किया है की आने वाले चार सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने ये अहम ऐलान तीर्थंकर महावीर युनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में किया है, जिसके बाद राज्य के युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे है।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब राज्य के किसी भी युवा को अपनी पहचान छिपाने की जरुरत नहीं होगी। राज्य में अब बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में इन्वेस्टर समिट का आयोजन हुआ है, जिसके कारण औद्योगिक निवेश के द्वार खुले है। इन्वेस्टर समिट के कारण अब राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि छह साल पहले तक राज्य में हालात बहुत अलग थे। वहीं अगले चार वर्षों में अब युवाओं को एक करोड़ नौकरियां दी जाएगी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि असल परीक्षा की शुरुआत अब होगी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत का अर्थ पढ़ाई खत्म होना नहीं है। दीक्षांत के जरिए ही व्यक्ति जीवन के सही मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने युवाओं को अपने राज्य की ताकत बताते हुए कहा कि गुलामी का अंश मिटाकर विरासत का सम्मान करना जरुरी है। डिग्री का उपयोग सिर्फ कागज के तौर पर ना करें। लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करना डिग्री हासिल करने से अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि राज्य में छह वर्षों पहले तक युवाओं को अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी। मगर आज के समय में ऐसा नहीं है। राज्य में विकास हुआ है तो युवाओं का सशक्तीकरण भी हुआ है। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी है। निवेश के लिहाज से भी उत्तरप्रदेश सबसे अच्छी जगह बनकर उभरा है। उन्होंने हा कि ग्लोबल इंवेस्टर समिट के दौरान औद्योगिक निवेश के कई प्रस्ताव मिले है। इनके आधार पर ही आगामी कुछ वर्षों में राज्य एक इन्वेस्टमेंट हब बनकर उभरेगा। इसका मूल रूप से लाभ राज्य के युवाओं को मिलेगा। उन्हें राज्य के बाहर अपने परिवार से दूर जाकर नौकरी नहीं करनी पड़ेगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन