बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग से 13 लोगों की मौत, कई को बंधक बनाया, सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को ढेर किया

स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग से 13 लोगों की मौत, कई को बंधक बनाया, सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को ढेर किया
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रूस। रूस के काजान शहर में हमलावरों ने एक स्कूल में घुसकर फायरिंग कर दी। इस हमले में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 8 बच्चे और एक टीचर बताया जा रहा है। इमरजेंसी सर्विस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, हमला होने पर दो बच्चे तीसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए। ऊंचाई से गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई।

रूस की न्यूज एजेंसी RIA ने बताया कि स्कूल की चौथी मंजिल पर एक हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक भी बना रखा है। 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल के अंदर एक धमाका भी हुआ है। हमले की सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए एक शूटर की उम्र 19 साल है। उसके पास रजिस्टर्ड बंदूक थी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने 17 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। उसके हमले में शामिल होने का शक है। स्कूल की इमारत को नुकसान के वीडियो सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हमले का मकसद अभी साफ नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन