बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

176 Roads Closed Due To Heavy Snowfall In Himachal -हिमाचल-जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ा, नेशनल हाईवे ब्लॉक

176 Roads Closed Due To Heavy Snowfall In Himachal -हिमाचल-जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ा, नेशनल हाईवे ब्लॉक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड से कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र 270 KM लंबा नेशनल हाईवे नंबर वन ब्लॉक हो गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और किन्नौर में ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति में सबसे कम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे चार नेशनल हाईवे समेत 176 सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के 470 बिजली और 10 पानी सप्लाई प्लांट ठप हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में मध्यम और निचली ऊंचाई वाली पहाड़ियों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिला लाहौल स्पीति में एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर ऊंचे इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में परसो भी बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल के दूसरे इलाकों में भी पारा बेहद नीचे बना हुआ है। कुकुमसेरी में शून्य से 1.3 डिग्री, किन्नौर के कल्पा में -0.4 डिग्री, नारकंडा में माइनस 0.2 डिग्री, कुफरी में 2.2 डिग्री, मनाली में 2.6 डिग्री, डलहौजी में 1.9 डिग्री और शिमला में तापमान 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन