Photo: Google

टीआरपी डेस्क। आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का एलान किया है। इस वापसी के एलान के बाद से ही पेट्रोल पंप पर 2000 रुपये का नोट लेकर पहुंचने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि इससे पेट्रोल पंप संचालकों के लिए नई समस्या खड़ी हो गई है।

ग्राहक 100 या 200 रुपये का पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं और बदले में संचालकों को दो हजार का नोट थमा रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पेट्रोल पंप संचालकों ने दो हजार रुपये का नोट 1000 रु या इससे ज्यादा का पेट्रोल लिए जाने पर ही लिए जाएंगे ऐसा नोटिस तक चस्पा कर दिया है। दरअसल, छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की अनुपलब्धता के कारण पेट्रोल पंप संचालक 2000 का चेंज नहीं दे पा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र के कई डीलरों का कहना है कि नकद लेनदेन में अचानक वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई पंपों ने नोटिस लगाया है कि 2 हजार के नोट केवल एक हजार या उससे अधिक के पेट्रोल या डीजल खरीदने पर लिया जाएगा।

See also  विदेशी यात्रियों को मिली राहत! अब नहीं रहना होगा 7 दिन क्वारंटाइन, लेकिन 14 दिन सेल्फ मॉनिटरिंग की जरूरत

पंप संचालकों का कहना है कि दिल्ली स्थित डीलरों पर भी उतना ही दबाव है। राजधानी में होने के नाते, इस तरह का नोटिस नहीं लगा सकते हैं। चूंकि दो हजार के नोट लीगल टेंडर हैं, इसलिए हम उन्हें मना नहीं कर सकते। लेकिन हमारे पास छोटे नोटों की भी कमी है। एक डीलर ने कहा, हम ग्राहकों से यूपीआई, भीम और पेटीएम के जरिए चेंज लेने का अनुरोध करने पर विचार कर रहे हैं।

दो हजार का  नोट लेकर पहुंचने वालों की बढ़ी संख्या

पंप संचालकों के मुताबिक, पहले दो हजार के नोट हमारी कुल दैनिक बिक्री का 1 से 2 प्रतिशत हिस्सा हुआ करते थे। अब यह बढ़कर 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पंप मालिकों का कहना है कि यह समस्या आरबीआई द्वारा दो हजार के नोटों को वापस लेने के निर्णय के कारण उत्पन्न हुई है। 

30 सितंबर तक ये नोट रहेंगे वैध

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने का एलान कर दिया है। हालांकि, 30 सितंबर तक ये नोट वैध रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से दो हजार रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा (सर्कुलेशन) बने रहेंगे। यानी जिनके पास इस समय दो हजार रुपये के नोट्स हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा। आरबीआई के अनुसार, 2018-19 में ही दो हजार रुपये का नोट को छापना बंद कर दिया था। 

See also  भारत को नंबर 1 बनाने के लिए देश में केजरीवाल का शिक्षा मॉडल जरूरी: मनीष सिसोदिया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।