बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पूरी के जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसाद' तैयार करने वाले मिट्टी के 40 चूल्हे क्षतिग्रस्त

पूरी के जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसाद' तैयार करने वाले मिट्टी के 40 चूल्हे क्षतिग्रस्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पूरी। पूरी के विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में मिट्टी के 40 चूल्हे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन चूल्हों का इस्तेमाल 'महाप्रसाद' तैयार करने में किया जाता था जो भगवान को अर्पित किया जाता है। चूल्हों के क्षतिग्रस्त होने से भगवान जगन्नाथ के करोड़ों भक्तों को ठेस पहुंची है।

ओडिशा में विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस ने श्री जगन्नाथ मंदिर की रसोई में मिट्टी के चूल्हों को क्षतिग्रस्त किए जाने पर राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कांग्रेस प्रवक्ता निशिकांत मिश्रा ने श्री जगन्नाथ मंदिर के रसोई घर के मिट्टी के चूल्हों को हुए नुकसान को राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर के चारों ओर गलियारा विरासत परियोजना के तहत जारी अवैध निर्माण गतिविधियों के कारण पैदा हुए विवाद से लोगों का ध्यान हटाने के लिए चूल्हों को नुकसान पहुंचाया गया है।

भाजपा की महासचिव लेखश्री सामंत सिंघार ने कहा कि जगन्नाथ मंदिर की रसोई में चूल्हों के क्षतिग्रस्त होने से भगवान जगन्नाथ के करोड़ों भक्तों को ठेस पहुंची है। महाप्रसाद बनाने वाले चूल्हों को नुकसान पहुंचाकर महाप्रसाद बनाने में समस्या पैदा करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने की भी मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये चूल्हे दुनिया की सबसे बड़ी रसोई में से एक थे थे। जानकारी के अनुसार लगभग 300 कुंतल चावल इस रसोई में रोज पकाया जाता है। रसोई में प्रवेश की अनुमति केवल रसोइये को होती है। इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन