बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में महिला यात्रियों को बस किराया में 50 प्रतिशत की छूट 

महाराष्ट्र में महिला यात्रियों को बस किराया में 50 प्रतिशत की छूट 
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई।  महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए बस किराया में 50 प्रतिशत की छूट देने का बड़ा फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से महाराष्ट्र के हजारों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। महिला यात्रियों को आज से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम  द्वारा संचालित सभी बसों के किराये में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। MSRTC ने शुक्रवार को यह घोषणा की। MSRTC की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह रियायत ‘महिला सम्मान योजना' के तहत दी जा रही है और इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार निगम को करेगी।

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 9 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। विज्ञप्ति के मुताबिक, एमएसआरटीसी 15,000 से अधिक बसें चलाती है, जिनमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। अब यह विभिन्न सामाजिक समूहों को किराये में 33 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की रियायत दे रहा है।

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 75 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किराये में 100 प्रतिशत रियायत देने और 65 से 74 साल की आयु के यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन