बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

यूरोप की तरह विश्व स्तरीय बनेंगे राजस्थान के 6 रेलवे स्टेशन : रेल मंत्री

यूरोप की तरह विश्व स्तरीय बनेंगे राजस्थान के 6 रेलवे स्टेशन : रेल मंत्री
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जयपुर। राजस्थान के 6 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प और अत्याधुनिक स्वरुप देकर विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। राजधानी जयपुर और जोधपुर  के मुख्य जंक्शनों से लेकर इस सूची में गांधी नगर रेलवे स्टेशन जयपुर, गोल्डन सिटी जैसलमेर और कोचिंग सिटी कोटा का नाम शामिल है । जयपुर दौरे पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोधपुर और जयपुर से अपने जुड़ाव के बारे में बताते यह जानकारी दी ।  उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान के लगभग आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने वाली है। उसके बाद ये स्टेशन यूरोप के रेलवे स्टेशनों किसी सूरत में कम नहीं होंगे ।


रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण शनिवार को रोजगार मेले के लिए राजधानी जयपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन का जायजा भी लिया. इस दौरान रेल मंत्री ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी कैसे पूरे देश के रेलवे नेटवर्क को बदलने जा रहे हैं ।  रेलमंत्री ने कहा कि मोदी चाहते हैं कि आने वाले 50 बरसों को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को तैयार किया जाए। उसके बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव गांधीनगर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए ।


बीजेपी कार्यालय गए रेल मंत्री वैष्णव
दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को देशभर में 75 हजार युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र बांटे थे. इसे रोजगार मेला नाम दिया गया था ।  राजस्थान में रोजगार मेले का जिम्मा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संभाला ।  सुबह जयपुर जंक्शन पहुंचने के बाद रेलमंत्री रेलवे कॉलोनी के लिए रवाना हो गए. वहां से वे बीजेपी कार्यालय पहुंचे ।  वहां उन्होंने बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष सतीश पूनिया के 58 वें जन्मदिन के मौके पर 23 दिव्यांगों को प्रदान की गई स्कूटी वितरण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को अपना पूरा दिन राजधानी जयपुर में बिताया. वे सुबह 9 बजे जयपुर पहुंचे थे ।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन