बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

देश के 80 करोड़ गरीबों को मिला आयुष्मान भारत योजना का लाभ : अमित शाह

देश के 80 करोड़ गरीबों को मिला आयुष्मान भारत योजना का लाभ : अमित शाह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना उन गरीबों के लिए वरदान साबित हुआ है जो गरीबी के कारण गंभीर बीमारी के इलाज में 5 लाख रुपए खर्च नहीं कर पाते है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ गरीबों को पांच लाख रूपए तक के स्वास्थ्य के सभी खर्चों से मुक्त कर दिया है।
शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्यप्रदेश के उज्जैन में एसजीएमएल नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

गृह मंत्री ने कहा कि दुनिया में 80 करोड़ लोगों को 5 लाख रूपए तक के स्वास्थ्य का पूरा खर्चा देने का ये पहला और एकमात्र उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़ाकर 596 की गई है, एमबीबीएस सीटों की संख्या 51000 से बढ़ाकर 89000 हुई है और पीजी सीटों की संख्या 31000 से बढ़ाकर 60000 करने का काम मोदी सरकार ने किया है।

शाह ने कहा कि कॉलेजों की संख्या में 55 प्रतिशत की वृद्धि, एमबीबीएस सीटों में डेढ़ गुना और एमएस और एमडी की सीटों में दोगुना वृद्धि भारत की स्वास्थ्य रचना को बहुत मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 22 नए एम्स की स्थापना की है जिससे गरीबों को बीमारियों के इलाज में बहुत फायदा मिलेगा।
शाह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूरे भारत में पहली बार भारतीय भाषा में मेडिकल की शिक्षा की शुरूआत करने के लिए बधाई दी और कहा कि एमबीबीएस के सभी पाठ्यक्रमों का पूर्णतया हिंदी में अनुवाद करके, चौहान ने हमारी भारतीय भाषाओं को एक नई गति देने का काम किया है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन