telangana hadsa

निजमनगर। तेलंगाना में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।  घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के निजामसागर की है जहां हसनपल्ली गेट पर एक लॉरी एक ऑटो ट्रॉली से टकरा गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता घोषित की है।


ऑटो ट्रॉली येलारेड्डी में एक समारोह में भाग लेकर लौट रही थी। कामारेड्डी जिले के एसपी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि लॉरी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीएम मोदी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। 

See also  आदतन अपराधी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा ग्रामीणों ने, 7 को किया गया गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।