TRP डेस्क : एक ओर जहाँ अमर जवान ज्योति को इंडिया गेट से राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक में स्थानांतरित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि इंडिया गेट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करके यह घोषणा की है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर, 23 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। जब तक वास्तविक मूर्ति स्थापित नहीं हो जाती तब तक इंडिया गेट पर नेताजी की एक होलोग्राम मूर्ति मौजूद रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि “ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।