सोमवार, 26 अक्तूबर 2026 सोम, 26 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय

आमिर खान के घर की 3 बार रेकी का दावा, फिर टाइगर श्रॉफ कैसे बने निशाना?

Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ 18 अक्टूबर की शाम 7 बजे जब फूटबॉल खेलने के बाद ग्राउंड से कार में बैठकर वापस घर की ओर लौट रहे थे, तो उन्हें क्या पता था कि कुछ हमलावर बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। फुटबॉल ग्राउंड से जैसे ही टाइगर की कार बाहर गोलियों की […]

Tiger Shroff Firing Case
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ 18 अक्टूबर की शाम 7 बजे जब फूटबॉल खेलने के बाद ग्राउंड से कार में बैठकर वापस घर की ओर लौट रहे थे, तो उन्हें क्या पता था कि कुछ हमलावर बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। फुटबॉल ग्राउंड से जैसे ही टाइगर की कार बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही टाइगर और ड्राइवर घायल हो गए, मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

टाइगर पर हमले की खबर आग की तरह चारों ओर फैल गई। लेकिन, हमले के हफ्ते भर बाद अब हमलावरों ने पुलिस के सामने जो बयान दिया है। उसने बी टाउन से लेकर हर लोगों को हैरान कर दिया है।

टाइगर से पहले हमलावरों ने आमिर के घर की थी रेकी

हमले के बाद टाइगर ने कहा भी था कि, मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर मेरे ऊपर हमला क्यों हुआ। पुलिस के सामने दिये बयान के मुताबिक, हमलावरों के निशाने पर टाइगर नहीं बल्कि आमिर खान थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने अभिनेता आमिर खान के घर की तीन बार रेकी की। अपने काम को अंजाम देने के लिए हमलावर फूल सिंह और रेहान अंसारी ने मुंबई में रहने का प्लान किया। और वे मायानगरी के बांद्रा इलाके के एक लॉज में भी ठहरे थे।

आमिर के घर की सुरक्षा थी सख्त

जहां से वे तीन दिन तक लगातार अभिनेता के घर की रेकी की। लेकिन, विफल रहे, क्यों कि आमिर खान के घर के बाहर सुरक्षा काफी सख्त है। ऐसे में हमलावरों को अपने प्लानिंग पर पानी फिरता दिखा। अभी तक इन बातों की पुष्टि तो नहीं हुई है कि,अचानक फिर क्यों हमलावरों ने टाइगर पर हमले करने की प्लानिंग बनाई। हालांकि, कथित तौर पर हमलावरों को मुंबई आमिर को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था। सूत्रों का दावा है कि रेकी के दौरान उन्हें लगा कि आमिर अक्सर फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर रहते हैं या कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलते।

आमिर खान के बाद टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का दावा

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आमिर खान को निशाना बनाने के पीछे का मकसद नहीं बताया गया। हमलावरों को आमिर खान के करीब पहुंचना काफी कठिन लगा है, ऐसे में हमलावरों ने टाइगर को कथित तौर पर निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, दोनों अभिनेता बांद्रा में एक-दूसरे से कुछ किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, आमिर के इलाके की रेकी के

आरोपियों ने कई बार बदले होटल

पुलिस के हवाले से ये भी जानकारी मिल रही है कि, हमलावरों ने अंधरी में तीन बार अपने ठिकाने बदले हैं। 14 से 18 अक्टूबर तक आरआर रेजीडेंसी होटल में रुके थे।
इस दौरान वे टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। आमिर खान की रेकी के दौरान महीने के आखिर में आरोपियों का संपर्क अनिल पंडित से हुआ। जो कि अमेरिका में रहता है।
कथित आरोपी महीने के आखिर में अनिल पंडित के संपर्क में आए। पंडित अमेरिका में रहता है। उसने एक कथित ऑडियो क्लिप जारी कर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। उस क्लिप में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध के संकेत भी सामने आए थे।

सलमान खान को लेकर भी पुलिस का दावा

सलमान खान 2018 से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। हालांकि, उनकी सुरक्षा काफी सख्त है, जिससे उन तक पहुंचना हमलावरों के बस की बात नहीं है। रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि हमलावरों ने आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार के घरों की भी रेकी की थी। बता दें कि, साल 2026 की जुलाई में आमिर खान को धमकियां मिली थी। जिसकी रिपोर्ट भी उन्होंने दर्ज कराई थी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया था और आमिर की शादी को लेकर आपत्ति जताई थी।

सूरत से दो हथियार और 10 कारतूस बरामद

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता भी मिली। पुलिस ने गुजरात के सूरत से दो हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिसका इस्तेमाल अभिनेता पर गोली चलाने के लिए किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया था कि इनका इस्तेमाल कथित तौर पर अभिनेता की कार पर गोली चलाने के लिए किया गया था।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन