AAP Candidate Second List : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार (9 दिसंबर) को 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया की विधानसभा सीट बदली गई है। इस बार पटपड़गंज विधानसभा सीट से कोचिंग के कारोबार से जुड़े प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा को टिकट मिला है।

वहीं, मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सिसोदिया पटपड़गंज से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस का टिकट कटा

मुस्तफाबाद सीट से इस बार आदिल खान को टिकट दिया गया है। आदिल एक न्यूज एजेंसी में रिपोर्टर रह चुके है। पत्रकारिता छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए थे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख गोपाल राय के बहुत करीबी हैं। इस वक्त आदिल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। वह आजादपुर मंडी के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

आप ने दूसरी लिस्ट में इन पर लगाया दांव

त्रिलोकपुरी विधानसभा से रोहित महरोलिया का टिकट कटा। पूर्व पार्षद अंजना को टिकट दिया गया। उम्मीदवारों की लिस्ट में शाहदरा सीट पर भाजपा से आए जितेंद्र सिंह शंटी, तिमारपुर से भाजपा से आए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू का नाम शामिल। बता दें कि इससे पहले पहली लिस्ट में 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

See also  CM केजरीवाल ने बताया क्या है बीजेपी का 'ऑपरेशन झाड़ू'

पहली लिस्ट में छह सीटों पर दूसरे दलों से आ चुके लोगों को टिकट दिया गया था।
मुकेश गोयल, प्रवीन कुमार, प्रेम चौहान, राकेश जाटव, पुनरदीप साहनी, दिनेश भारद्वाज पार्षद हैं। कृष्णा नगर से एसके बग्गा दो बार विधायक रहे। उन्होंने भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार व पहली महिला आईपीएस किरण बेदी को हराया था। पार्टी ने इस बार इनके बेटे विकास बग्गा को टिकट दिया है।

देखें पूरी लिस्ट

  • नरेला से दिनेश भारद्वाज
  • तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
  • आदर्श नगर से मुकेश गोयल
  • मुंडका से जसबीर कराला
  • मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
  • रोहिणी से प्रदीप मित्तल
  • चांदनी चौक से पुनर्दीप सिंह साहनी (साबी)
  • पटेल नगर से प्रवेश रतन
  • मादीपुर से राखी बिडलान
  • जनकपुरी से प्रवीण कुमार
  • बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज
  • पालम से जोगिंदर सोलंकी
  • जंगपुरा से मनीष सिसौदिया
  • देवली से प्रेम कुमार चौहान
  • त्रिलोकपुरी से अंजना परचा
  • पटपड़गंज से अवध ओझा
  • कृष्णा नगर से विकास बग्गा
  • गांधी नगर से नवीन चौधरी (दीपू)
  • शाहदरा से पदमश्री जीतेन्द्र सिंह शंटी
  • मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान
See also  CBSE Class 12th Result 2021: सीबीएसई 12वीं टर्म 1 रिजल्ट जारी

बता दें कि इससे पहले 21 नवंबर में जारी की गई पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। पहली लिस्ट में मौजूदा तीन विधायकों का टिकट कटा था और दूसरे दलों से आए नेताओं को जगह मिली थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।