पंजाब के जालंधर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह वारदात मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के ठीक बाहर हुई, जहाँ हमलावरों ने ओबेरॉय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

कार पार्किंग के दौरान हमला, दागी गईं 5 गोलियां

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लक्की ओबेरॉय गुरुद्वारा साहिब के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे। उसी समय दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और एक के बाद एक 5 गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल ओबेरॉय को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

लक्की ओबेरॉय आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे और वे जालंधर कैंट हल्के की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के बेहद करीबी माने जाते थे। उनकी पत्नी ने हाल ही में ‘आप’ के टिकट पर निगम चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें उस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।