बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Accident : नेपाल में 40 भारतीय यात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में गिरी, 14 की मौत

Accident : नेपाल में 40 भारतीय यात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में गिरी, 14 की मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। नेपाल में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है यहां भारतीय यात्रियों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जिनके शव निकाले गए हैं, वहीं 16 लोगों को बचा लिया गया है।

नेपाल पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को 40 लोगों से भरी एक बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। इस बस में सवार सभी यात्री भारत के थे। तनाहुन में जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया है कि बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक बस का नंबर यूपी एफटी 7623 है।

अब भी बचाव और राहत कार्य जारी है, और स्थानीय प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। मृतकों के परिवारों को सांत्वना और सहायता देने के प्रयास किए जा रहे हैं। DSP दीपकुमार राया ने बताया कि बस का नंबर UP FT 7623 है। बस नेपाल के पोखरा शहर से राजधानी काठमांडू जा रही थी कि अचानक नहर में गिर गई। हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। राहगीरों ने बस को नदी में गिरे देखा और पुलिस को सूचना दी। हादसा बस के अन्वुखैरेनी के आइना पहरा से गुजरते समय हुआ है। बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की धर्मशाला बाजार की शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन