टीआरपी डेस्क। बांग्लादेश में बवाल लगातार जारी है। सरकारी नौकरी में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। हिंसा के चलते स्कूल-कॉलेज और यहां तक की दफ्तरों को भी बंद किया गया है। भारी हिंसा को देखते हुए भारतीय दूतावास सतर्क हो गया है। दूतावास ने बांग्लादेश में मौजूद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में भारतीय समुदाय के लोगों से बेवजह की यात्रा करने से बचने को कहा है। एडवाइजरी में कहा गया कि बांग्लादेश में मौजूदा हालात को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोग और छात्र किसी यात्रा करने से बचें। भारतीय दूतावास 24 घंटे अपने नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

क्यों हो रही हिंसा?

बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में शामिल परिवार के सदस्यों के लिए आरक्षण समाप्त करने की मांग की जा रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आरक्षण खत्म करने से साफ इनकार कर दिया है। इसी वजह से वहां प्रदर्शन तेज हो गए।

See also  बांग्लादेश से छत्तीसगढ़ में सोने-चांदी की तस्करी का हुआ खुलासा, ED ने छापे की कार्रवाई के बाद जारी किया बयान

6 लोगों की मौत

इससे पहले, विभिन्न जगहों पर हुई हिंसक झड़पों में 6 लोगों की जान चली गई थी। साथ ही कई लोग घायल भी हुए। आज यानी गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने देशव्यापी बंद का एलान किया है। साथ ही सभी विश्वविद्यालयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री ने हत्याओं की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।