बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

2 साल बाद भारत-बांग्लादेश के बीच आज से पटरी पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, जल्द शुरू होगी एनजेपी-ढाका मिताली एक्सप्रेस

2 साल बाद भारत-बांग्लादेश के बीच आज से पटरी पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, जल्द शुरू होगी एनजेपी-ढाका मिताली एक्सप्रेस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। कोविड-19 महामारी की वजह से दो साल से अधिक समय तक निलंबित रहने के बाद भारत-बांग्लादेश यात्री ट्रेन सेवाएं आज रविवार से फिर से शुरू होने जा रही हैं। अभी तक दोनों देशो ने कोविड-19 महामारी के चलते रेलवे सेवाएं निलंबित कर रखी थी।

रेलवे बोर्ड ने ढाका से कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस बांग्लादेश रेलवे के रेक द्वारा और कोलकाता से कोलकाता-खुलना बंधन एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे रेक के द्वारा 29 मई, 2022 को फिर से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।

इस कदम का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना है। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा, "भारत और बांग्लादेश दोनों के यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस 29 मई से फिर से शुरू हो जाएगी।"

एनजेपी-ढाका मिताली एक्सप्रेस 1 जून से होगी शुरू

एक जून को रेल भवन से भारत और बांग्लादेश के रेल मंत्रियों द्वारा मिताली एक्सप्रेस को डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाने के बाद एनजेपी-ढाका मिताली एक्सप्रेस की सेवाएं शुरू किए जाने की योजना है। उस दौरान बांग्लादेशी रेल मंत्री के भारत में होने की उम्मीद है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन