आखिरकार कैंप्टन को भी भाया कमल निशान, अपनी पार्टी का भाजपा में किया विलय

टीआरपी डेस्क। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आखिरकार भाजपा में शामिल हो ही गए। उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय कर दिया है।

कैप्टन के साथ ही कई अन्य नेताओं को कमल का साथ ही पसंद आया है। आपको बता दें कि पंजाब में उनकी पार्टी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

दिल्ली में ली भाजपा की सदस्यता

कैप्टन ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और किरेन रिजिजू, सुनील जाखड़ और पंजाब चीफ अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस से अलग होकर बनाई अपनी पार्टी

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस से अलग हुए थे। कैप्टन ने कांग्रेस से किनारा कर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। चुनावों के दौरान उनकी पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। उस समय उनके बेटे रणइंद्र सिंह ने ही भाजपा के साथ तालमेल कर टिकटों की बांटवारे में अहम भूमिका अदा की थी मगर पंजाब में आप की आंधी के सामने कैप्टन की पार्टी टिक नहीं सकी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।