टीआरपी डेस्क। अब राजकोट में दिल्ली जैसा हादसा देखने को मिला है। राजकोट के हीरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मानसून की भारी बारिश से बड़ा हादसा हो गया है। टर्मिनल के बाहर यात्री पिकअप ड्रॉप क्षेत्र में छत का हिस्सा गिर गया।

तेज हवाओं के कारण पिकअप ड्रॉप क्षेत्र में कैनोपी (छतरी) का हिस्सा एकदम से गिर गया। इसका 2023 में ही लोकार्पण हुआ था। गनीमत ये रही कि जब ये हादसा हुआ तब इस छत के नीचे कोई नहीं था, नहीं तो दिल्ली एयरपोर्ट जैसा हादसा हो सकता था।

बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर भी भारी बारिश के चलते टर्मिनल 1 की छत गिर गई थी। हादसे में एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई थी। इस दौरान 6 अन्य लोग भी घायल हो गए थे। एयरपोर्ट की छत का हिस्सा गिरने से कई कारें उसके नीचे दब गईं थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब हासदा हुआ तब एकदम से लोहे के बीम कारों पर गिर गए और लोग चीखते हुए मदद मांग रहे थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।