टीारपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन भरा। नामांकन से पहले पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पहुंचे थे। घाट पर गंगा सप्तमी के शुभ मुहूर्त में पूजन भी किया।

इसके बाद काशी के कोतवाल काल भैरव के मंदिर जाकर भी पूजा अर्चना की इसके बाद उन्होंने कलेक्टरेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

इन चार प्रस्तावकों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन

  1. पंडित गणेश्वर शास्त्री
  2. बैजनाथ पटेल
  3. लालचंद कुशवाहा
  4. संजय सोनकर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।