बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

All time High बनाने के बाद के बाद मुनाफा वसूली से फिसला शेयर बाजार, Bharti Airtel समेत इन शेयरों की चमक बढ़ी

All time High बनाने के बाद के बाद मुनाफा वसूली से फिसला शेयर बाजार, Bharti Airtel समेत इन शेयरों की चमक बढ़ी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई/नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह का आखिरी दिन शुक्रवार शेयर बाजार के लिए एक और All time High लेकर आया। आज बाजार में मुनाफा वसूली का असर दिखा। बाजार में दोनों प्रमुख सूचकांक-बीएसई-30 सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी कारोबार के दौरान नई ऊंचाइयां छूने के बाद गिरावट के साथ अपने पिछले स्तरों पर बंद हुए।

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 53,290.81 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन, बाद में यह 18.79 अंक यानि 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,140.06 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.80 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र की गिरावट के साथ 15,923.40 अंक पर बंद हुआ।

इन शेयरों में फायदा

Sensex के शेयरों में 3 प्रतिशत से ज्‍यादा की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में HCL Tech का शेयर रहा। इसके अलावा, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंसइंड बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और पावर ग्रिड समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

यह भी पढ़ें : इस महीने Zomato, Glenmark Sciences और Shriram Properties के IPO से गुलजार होगा शेयर बाजार

दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सियोल और टोक्यो नुकसान में रहे जबकि हांगकांग में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन