टीआरपी डेस्क। आपको भले ही प्याज अभी महंगा मिल रहा हो, लेकिन किसानों को इसकी सहीं कीमत से भी कम राशि मिल रही है। इसका अंदाजा महाराष्ट्र के सोलापुर में सामने आए एक मामले से लगाया जा सकता है। आप शायद यकीन न हो लेकिन सोलापुर में 1,123 किलो प्याज बेचने वाले किसान के हाथ में सिर्फ 13 रुपये आए। वहीं इस बारे में कमीशन एजेंट का कहना है कि खराब फसल की वजह से किसान को इतनी कम कीमत दी गई। 

1123 किलो प्याज बेचने के बाद हुई 13 रुपये की कमाई

सर्दियों के मौसम में प्याज की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बावजूद महाराष्ट्र के सोलापुर में एक किसान को 1123 किलो प्याज बेचने के बाद सिर्फ 13 रुपये की कमाई हुई। जहां एक तरफ महाराष्ट्र के किसान नेता ने इसे अस्वीकार्य बताया है तो वहीं दूसरी तरफ एक कमीशन एजेंट ने दावा किया है कि किसान द्वारा उगाई गई प्याज की गुणवत्ता खराब थी, जिसकी वजह से बाजार में उनकी फसल की कम कीमत लगाई गई है।

See also  जानें कब कब मात खा गए भाजपा के चाणक्य अमित शाह

1123 किलो प्याज के बदले मिले 1665.50 रुपये

सोलापुर स्थित कमीशन एजेंट द्वारा दी गई बिक्री रसीद में महाराष्ट्र के एक किसान बप्पू कावड़े ने बाजार में 1,123 किलो प्याज भेजा और इसके बदले उसे केवल 1,665.50 रुपये मिले। इसमें खेत से कमीशन एजेंट की दुकान तक माल ले जाने की श्रम लागत, वजन करने का शुल्क और परिवहन खर्च शामिल है जबकि उत्पादन लागत 1,651.98 रुपये है। इसका मतलब है कि किसान ने केवल 13 रुपये कमाए।

कावड़े की बिक्री रसीद ट्वीट करने वाले स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद राजू शेट्टी ने कहा, “कोई इन 13 रुपये का क्या करेगा, यह अस्वीकार्य है। किसान ने अपने खेत से कमीशन एजेंट की दुकान पर प्याज की 24 बोरी भेजी और बदले में उसने इससे सिर्फ 13 रुपये कमाए।”

See also  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना पॉजि​टिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।