टीआरपी डेस्क। सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को NEET-UG परीक्षा का सेंटर वाइज डेटा अपलोड कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को निर्देश दिया कि वे इस साल के NEET-UG परीक्षा (NEET UG 2024) का शहर और सेंटर-वाइज परिणाम (City-wise Result) 20 जुलाई (शनिवार) को दोपहर 12 बजे तक अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करें।

न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा था, ‘हम NTA को निर्देश देते हैं कि वे छात्रों की पहचान छुपाते हुए UG-2024 NEET परीक्षा में प्राप्त अंकों को प्रकाशित करें। परिणाम 20 जुलाई, 2024 को दोपहर 12 बजे तक शहर और सेंटर-वाइज घोषित किया जाना चाहिए और NTA की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना चाहिए।’ बेंच ने कहा कि छात्रों की पहचान को छुपाना जरूरी है और नकली रोल नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। एनटीए ने डेटा अपलोड करने में सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश का ध्यान रखा है।

See also  Satyendra Jain : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज, 30 मई को हुए थे गिरफ्तार

एनटीए द्वारा सिटी-सेंटर वाइज रिजल्ट करने से उन जगहों के नीट रिजल्ट के अंतर का पता चलेगा, जहां से पेपर लीक हुए थे। उन जगहों के रिजल्ट से बाकी जगहों के रिजल्ट का डेटा एनालिसिस किया जाएगा। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि क्या कुछ खास सेंटर या सिटी में ही नीट परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी है या पूरी परीक्षा प्रभावित हुई है।

अगर कुछ खास परीक्षा केंद्रों पर ही नीट रिजल्ट प्रभावित हुआ तो केवल आरोपियों को सजा दी जाएगी। वहीं, अगर पूरी परीक्षा पर पेपर लीक का असर पड़ा है तो हो सकता है कि नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन फिर से कराया जा सकता है।

बता दें कि इस साल, एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 23 जून को Re-Exam हुआ था। इसके नतीजे 30 जून को घोषित किए गए। लगभग 24 लाख स्टूडेंट मेन एग्जाम में शामिल हुए। वहीं, री-एग्जाम में 1,563 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पहली सुनवाई में ही NEET UG की काउंसिलंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

See also  नीट यूजी काउंसलिंग राउंड के शेड्यूल में हुआ बदलाव,MBBS की सीट में हुई बढ़ोतरी,देखे नई लिस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।