टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की किसाान आंदोलन पर की गई टिप्पणी से बवाल मच गया है। अब भारतीय जनता पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने मंडी की मौजूदा सांसद से भविष्य में इस तरह के बयान देने से बचने को कहा।

किसान आंदोलन पर रनौत की टिप्पणियों से असहमति जताते हुए भाजपा ने कहा कि अभिनेता से नेता बनीं कंगना रनौत नीतिगत मुद्दों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। भाजपा ने आगे कहा कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

दरअसल, रविवार को मंडी के मौजूदा सांसद ने कहा था कि अगर सरकार ने कड़े कदम नहीं उठाए होते तो किसानों के विरोध प्रदर्शन से बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी। मंडी के सांसद द्वारा एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में, उन्होंने आरोप लगाया कि अब निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध के दौरान ‘लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे।’

See also  'धाकड़' फ्लॉप होने पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी,कहा -मेरी एक भी फिल्म नहीं चली...

भाजपा ने जारी किया बयान

बयान में कहा गया है कि भाजपा की ओर से कंगना रनौत को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बयान देने की न तो अनुमति है और न ही उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कंगना रनौत को भविष्य में इस तरह का कोई बयान न देने का निर्देश दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।