बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Cyclone Biparjoy :गुजरात में तबाही मचाने के बाद अब राजस्थान की ओर बढ़ा बिपरजॉय, 500 से ज्यादा गिरे पेड़, अंधेरे में 950 गांव, कई घायल

Cyclone Biparjoy :गुजरात में तबाही मचाने के बाद अब राजस्थान की ओर बढ़ा बिपरजॉय, 500 से ज्यादा गिरे पेड़, अंधेरे में 950 गांव, कई घायल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्‍ली: चक्रवात बिपरजॉय के बृहस्पतिवार को गुजरात के कच्छ जिले में दस्तक देने के बाद भावनगर सहित गुजरात के कई हिस्सों में काफी बारिश हुई है। कच्छ जिले में चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवा चली और भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। जिले में बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए, कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और समुद्र के पास निचले इलाकों में पानी भर गया। एक अनुमान के अनुसार, 900 से ज्‍यादा गांव अंधेरे में हैं। चक्रवात में 2 लोगों की मौत, 22 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, 23 मवेशियों की मौत की भी जानकारी मिली है।

अब तूफान राजस्‍थान की ओर बढ़ रहा है।चक्रवात ‘बिपारजॉय' के बृहस्पतिवार शाम को गुजरात में कच्छ के तट से टकराने के बाद तेज हवाएं चलने के कारण देवभूमि द्वारका जिले में कई पेड़ उखड़े गए। इनकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हुए हैं । अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कच्छ जिले के जखौ और मांडवी कस्बों के पास कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जबकि घर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली टिन की चादरें उड़ गईंl गुजरात तट पर चक्रवात ‘बिपारजॉय' ने शाम 4.30 बजे दस्तक दी और इसके टकराने की प्रक्रिया मध्यरात्रि तक पूरी हुई।

बिपरजॉय दोपहर बाद तक राजस्थान से टकरा सकता है। इसके बाद राजस्थान, हरियाणा, यूपी में मौसम बदल सकता है। तेज हवाएं चल सकती हैं। तूफान के कारण 22 लोगों के घायल होने ही संभावना है। 2 की मौत की भी खबर है। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ है। 23 पशुओं की मौत हो गई है और 524 पेड़ गिरने की जानकारी सामने आई है।कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिरे हैं। राहत बचाव कार्य की टीमें पूरे इलाके में फैली हुई हैं। जहां भी नुकसान हो रहा है या किसी भी तरह अनहोनी की जानकारी होती है टीमें तुरंत वहां जाकर बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

चक्रवात का व्यास 50 किलोमीटर का

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात का घेरा है उसका व्यास 50 किलोमीटर का है । सौराष्ट्र और कच्छ से आगे बढ़ता जा रहा है ।बिपरजॉय के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 99 ट्रेनों के आवागमन में दिक्कत हुई है। या तो उनको रद्द कर दिया गया। या फिर काफी लेट कर दिया गया है। वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि 23 ट्रेनों को रद्द कर दगिया गया है। तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। सात ट्रेनों को शॉर्ट ऑरजिनेट किया गया है। इसके साथ ही 99 ट्रेनों को कैंसल किया गया है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन