बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Ahmedabad Plane Crash; एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट क्रैश, सभी 242 लोगों की मौत!

Ahmedabad Plane Crash; एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट क्रैश, सभी 242 लोगों की मौत!
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एक दर्दनाक विमान हादसे में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई, जिसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान लंदन जा रहा था। हादसे की पुष्टि गुजरात पुलिस कमिश्नर ने न्यूज एजेंसी AP को दी।

विमान में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। इसके अलावा विमान में 12 क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। हादसा इतना भयानक था कि अधिकतर शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। अब पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की मदद ली जा रही है।

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मृत्यु हो गई है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X (पूर्व ट्विटर) पर यह जानकारी दी, हालांकि उन्होंने बाद में अपनी पोस्ट हटा दी।

बताया जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट के पास स्थित एयर कस्टम कार्गो ऑफिस और दीवार से टकराया। टक्कर के बाद विमान एक इमारत से जा भिड़ा, जहां सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों का आवास था। हादसे के वक्त वहां 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें 15 से अधिक घायल हुए हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और मात्र दो मिनट बाद, 1:40 बजे यह हादसा हो गया। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का विशाल गुबार छा गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा भारत के विमानन इतिहास की एक बड़ी त्रासदी के रूप में दर्ज हो गया है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन