बुधवार, 14 अक्तूबर 2026 बुध, 14 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय

एअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने मछार वाला भेजा कोड, मचा हड़कंप

Air India Flight Bomb Threat: जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। बुधवार सुबह विमान की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इसके बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए अलग स्थान पर खड़ा किया गया। विमान […]

Air India Plane Jaipur Landing
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Air India Flight Bomb Threat: जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। बुधवार सुबह विमान की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इसके बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए अलग स्थान पर खड़ा किया गया। विमान में करीब 300 यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, बोइंग 787-9 विमान से संचालित फ्लाइट एआई2030 को धमकी की सूचना के बाद जयपुर लाया गया। लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। मालवीय नगर के सहायक पुलिस आयुक्त शिव दयाल ने बताया कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस को आपातकालीन लैंडिंग की जानकारी दी थी।

पायलट के हाईजैक अलर्ट कोड इस्तेमाल करने की खबर

पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, विमान के पायलट ने उड़ान के दौरान हाईजैक अलर्ट से जुड़ा स्क्वाक कोड 7500 इस्तेमाल किया था। बता दे कि स्मिथ मछार ने भी यह कोड भेजा था। यह कोड विमान के अपहरण या उसमें गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति का संकेत देता है। हालांकि, शुरुआती जानकारी में यह भी कहा गया कि अलर्ट गलती से सक्रिय हुआ हो सकता है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यात्रियों और सामान की सुरक्षा जांच

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है। एंटी टेररिज्म स्क्वाड की टीमें, एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस विमान तथा आसपास के क्षेत्र की तलाशी ले रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर विमान को अलग स्थान पर रखा गया है। जांच पूरी होने और सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की उड़ान को लेकर फैसला लिया जाएगा।

रात 9:15 बजे फ्रैंकफर्ट से भरी थी उड़ान

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट ने फ्रैंकफर्ट से रात 9:15 बजे उड़ान भरी थी और उसे सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन सुरक्षा अलर्ट के बाद विमान का मार्ग बदलकर जयपुर कर दिया गया। एयरलाइन और एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिलहाल जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही अलर्ट की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन