एयर इंडिया बिकने को तैयार, 15 सितंबर तक लगाना होगी वित्तीय बोली, टाटा ग्रुप दौड़ में आगे

नई दिल्ली। एयर इंडिया को खरीदने के लिए निवेशकों को वित्तीय बोली 15 सितंबर तक ही लगानी होगी। कंपनी की बिक्री के लिए प्रारंभिक बोलियों की समय-सीमा पांच बार बढ़ाए जाने को देखते हुए वित्तीय बोली की अवधि भी बढ़ने के कयास लगाए जा रहे थे।

रिजर्व प्राइस पर बाद में होगा फैसला

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि 15 सितंबर तक बोलियां आने के बाद सरकार रिजर्व प्राइस पर फैसला करेगी। पूरा सौदा दिसंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद इस वर्ष अप्रैल में सरकार ने वित्तीय बोलियां आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की और बोली लगाने की समय सीमा 15 सितंबर तय की थी।

बता दें कि टाटा ग्रुप उन कंपनियों में से एक है, जिन्होंने घाटे में चल रही कंपनी को खरीदने के लिए पिछले वर्ष दिसंबर में प्रारंभिक बोलियां लगाई थीं। प्रारंभिक बोलियों का विश्लेषण करने के बाद योग्य बोलीदाताओं को ड्यू डिलिजेंस के लिए एयर इंडिया के वर्चुअल डाटा रूम (वीडीआर) तक पहुंच प्रदान की गई। इसके बाद उनके द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जवाब दिया गया था।

See also  ब्रेकिंग: 68 साल बाद फिर से टाटा का हुआ 'महाराजा', आखिरकार बिक गई एअर इंडिया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।