बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

बीजेपी में शामिल होंगे अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव! ट्विटर पर मिल रहे संकेत

बीजेपी में शामिल होंगे अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव! ट्विटर पर मिल रहे संकेत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने बदलाव का स्पष्ट संकेत देते हुए अपनी ट्विटर कवर की तस्वीर बदल दी है। शिवपाल ने ट्विटर हैंडल पर नई तस्वीर में ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगाई और कैप्शन में लिखा, 'हैं तैयार हम'।

'अच्छे दिन जल्द आने वाले हैं'

उनके ट्विटर हैंडल पर हुए बदलाव के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में चर्चाओं का बाजार तेज हो गया है। बीते शनिवार को शिवपाल सिंह यादव इटावा पहुंचे थे, ताकि परिषद चुनाव में अपने राइट टू वोट का प्रयोग कर सकें।

शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह यह तो नहीं बता सकते कि वोट किसको दिया, लेकिन जिसको भी दिया वह जीतेगा जरूर। अपने आगे के प्लान के बारे में बताते हुए उन्होंने कुछ क्लियर तो नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा कि इंतजार करिए सब पता लग जाएगा। बहुत जल्दी सुखद संदेश मिलेगा। अच्छे दिन जल्द आने वाले हैं।

shivpal yadav twitter

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं शिवपाल

शिवपाल के अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ अपने सभी संबंध तोड़ने और उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ गठबंधन या विलय का विकल्प चुनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में शिवपाल यादव ने ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को फॉलो करना भी शुरू किया।

बीजेपी भेज सकती है राज्य सभा

गौरलतब है कि उत्तर प्रदेश में इसी साल जुलाई में राज्य सभा की 11 सीटें खाली हो रही हैं। इसमें से 7 से 8 सीटों पर BJP का जीतना तय माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल अब BJP की मदद से राज्य सभा जा सकते हैं। बताया यह भी जाता है कि शिवपाल यादव जसवंतनगर सीट से अपने बेटे आदित्य यादव को उतार सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन