गजब का भ्रष्टाचारः उद्घाटन समारोह में नहीं टूटा नारियल लेकिन टूट गई 1 करोड़ की सड़क

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की खुली पोल उद्धघाटन के दौरान नारियल तोड़ने पर उस वक्त खुल गई जब सड़क उद्घाटन के दौरान नारियल फोड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान नारियल तो नहीं मगर सड़क में जरूर गढ्ढा हो गया।

इसके बाद भाजपा की विधायक ही सड़क गकी गुणवत्ता को लेकर धरने पर बैठ गईं। मामला बिजनौर जिले का है। यहां सिंचाई विभाग की सड़क निर्माण के तीसरे दिन ही नारियल तोड़ने से धंस गई।

इसका विधायक ने एतराज जताया और विभाग के अधिकारियों को तलब किया। ग्रामीणों ने भी गुणवत्ता खराब होने पर विरोध जताया। विधायक अधिकारियों के न आने तक वहीं बैठी रहीं। बाद में अधिकारी पहुंचे तो उक्‍त सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए दो टीमें गठित करने पर ही मामला शांत हुआ।

गांव खेड़ा अजीजपुरा के पास नहर की पटरी पर सिंचाई विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। 7.30 किलोमीटर लम्‍बी उक्‍त सड़क 1 करोड़ 16 लाख रुपये में बनाई जा रही है। इसका निर्माण प्रारंभ कुछ दिन पहले ही कर दिया गया था। गुरुवार को सड़क निर्माण का शुभारंभ कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए बिजनौर विधायक सुचि चौधरी को शुभारंभ के लिए बुलाया गया। शाम करीब 3 बजे विधायक सुची चौधरी व उनके पति मौसम ऐश्‍वर्य चौधरी शुभारंभ के लिए पहुंचे। वहां ग्रामीण भी आए हुए थे।

विधायक सुचि चौधरी ने जैसे ही नारियल तोड़ा शुभारंभ किया तो उक्‍त सड़क धंस गई। विधायक सुची चौधरी व उनके पति ने बताया कि विभाग द्वारा सात सौ मीटर सड़क बनाई जा चुकी थी। इसी सड़क के हिस्‍से पर नारियल तोड़ा गया तो सड़क धंस गई। विधायक ने सड़क की गुणवत्ता खराब होने का विरोध जताया। ग्रामीण भी विरोध जताने लगे। विधायक सड़क की गुणवत्ता की जांच पर अड़ गई। आनन फानन में अधिकारियों की टीम पहुंची। बाद में दो जांच समिति गठित करने पर ही मामला शांत हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।