बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 54वें स्थापना दिवस पर अमित शाह ने परेड की ली सलामी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 54वें स्थापना दिवस पर अमित शाह ने परेड की ली सलामी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

हैदराबाद। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में सुरक्षा अकादमी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 54वें स्थापना दिवस पर परेड की सलामी ली।आज सुबह हकीमपेट के सुरक्षा अकादमी में आयोजित इस कार्यक्रम की शाह ने अध्यक्षता की और परेड की सलामी ली। तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन और केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन ने शामिल हुए।

सीआईएसएफ स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष मार्च के दौरान पूरे देश में मनाया जाता है। पहली बार दिल्ली-एनसीआर के बाहर सीआईएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पिछले 53 वर्षों के दौरान सीआईएसएफ ने अपनी विश्वसनीयता और क्षमता में कई गुना वृद्धि की है और आज 1.70 लाख से अधिक कर्मियों की ताकत के साथ आद्यौगिक बल देश के 354 महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित 66 हवाई अड्डों, बंदरगाहों, परमाणु और गति प्रतिष्ठान, दिल्ली मेट्रो, इस्पात और बिजली संयंत्र प्रतिष्ठानों को सुरक्षा में तत्पर है। सीआईएसएफ का विशेष सुरक्षा समूह 147 विभिन्न श्रेणियों के लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है और यह 111 इकाइयों को अग्निशमन सेवा कवर भी प्रदान कर रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद को बिल्कुल न बर्दाश्त करने की नीति आने वाले वक्त में भी जारी रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अलगाववाद, आतंकवाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। एक दिन ऐसा भी आएगा कि आतंकवाद का नामोंनिशान भी मिट जाएगा। 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन