बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Anantnag Encounter : 5 आतंकी ठिकाने तबाह, मिला एक जला हुआ शव, तलाशी अभियान जारी

Anantnag Encounter : 5 आतंकी ठिकाने तबाह, मिला एक जला हुआ शव, तलाशी अभियान जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच करीब 100 घंटे से अधिक समय तक चली भीषण मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। जिस पहाड़ी जंगली इलाके में मुठभेड़ चल रही है, वहां एक गुफानुमा ठिकाने से जला हुआ शव बरामद किया गया है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि यह किसी आतंकी का ही शव होगा, जो सेना की ओर से दागे गए मोर्टार से लगी आग में झुलस गया होगा।

उल्लेखनीय है कि, आतंकियों को खदेड़ने का अभियान, जो सोमवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया, बुधवार से अनंतनाग के गडोले वन क्षेत्र में चल रहा है। जब 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट ने ऑपरेशन में अपनी देश के लिए बलिदान दे दिया। वहीं, आज सुबह से ही जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकियों के ठिकाने पर मोर्टार दागे जा रहे हैं।

ड्रोन और हेलीकॉप्टरों से की जा रही निगरानी
भारी हथियारों से लैस आतंकवादी, जिनकी संख्या दो से तीन मानी जा रही है, घने जंगल में छिपे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह आतंकियों की ओर ये सुरक्षा बलों से छिपने के लिए अपनाया गया एक नया पैटर्न जैसा लगता है। वह छिप-छिप कर गोरिल्ला युद्ध कर रहे हैं। वहीं, सुरक्षाबल निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रहे हैं।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन