बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

कुणाल कामरा का सामने आया एक और विवादित वीडियो, BMC की कार्रवाई के बीच शिवसेना और सरकार पर कसा तंज

कुणाल कामरा का सामने आया एक और विवादित वीडियो, BMC की कार्रवाई के बीच शिवसेना और सरकार पर कसा तंज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर व्यंग्यात्मक वीडियो को लेकर मचे बवाल के बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कामरा ने शिवसेना और सरकार पर तंज कसा है।

कामरा का नया वीडियो और विवाद

कुणाल कामरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक गीत गा रहे हैं। जिसमे कामरा ‘हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश। होंने नगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर पुलिस के पंगे चारों ओर. एक दिन मन में नथूराम, हरकतें आसाराम. ‘हम होंगे कंगाल एक दिन’ गाते नजर आ रहे है। इस गाने के वीडियो में शिवसेना के कार्यकर्ताओं को द हैबिटेट में तोड़फोड़ करते दिखाया गया है।

वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में बवाल जारी है. बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए उस इमारत (द हैबिटेट) के अवैध हिस्सों को गिराने का काम शुरू कर दिया है, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा का वीडियो शूट किया गया था। कुणाल कामरा के वीडियो को लेकर शिवसैनिकों ने सोमवार को द हैबिटेट में जमकर तोड़फोड़ की थी।

BMC का द हैबिटेट कार्रवाई

बता दें कि नगर निगम के दिशा-निर्देशों के तहत स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का वीडियो जहां शूट किया गया था, उस इमारत के अवैध हिस्सों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को बीएमसी ने द हैबिटेट के टेरस पर किए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया था. मंगलवार को भी बीएमसी की कार्रवाई जारी है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन