बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

बेंगलुरु में खुलेगा आईफोन एप्पल का सबसे बड़ा प्लांट , हजारों लोगों को मिलेगी नौकरी 

बेंगलुरु में खुलेगा आईफोन एप्पल का सबसे बड़ा प्लांट , हजारों लोगों को मिलेगी नौकरी 
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बेंगलुरु में खुलेगा आईफोन एप्पल का सबसे बड़ा प्लांट , हजारों लोगों को मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल दुनियाभर में मशहूर है और महंगा होने के बावजूद इसकी डिमांड लोगों में बढ़ी है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए एप्पल कंपनी भारत में अबतक का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोलने जा रही है। यह बेंगलुरू में होसुर के पास स्थापित किया जा रहा है। केंद्रीय दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्लांट खुलने से करीब 60 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

अश्विनी वैष्णव ने आदिवासी गौरव दिवस समारोह में कहा कि रांची और हजारीबाग के आसपास रहने वाली छह हजार आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने की ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने कहा कि एप्पल का आईफोन अब भारत में बन रहा है। इसका देश में सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु के पास होसुर में स्थापित किया जा रहा है। एक कारखाने में 60,000 लोग काम करेंगे।

इस कंपनी को दिया गया ठेका
इन 60,000 कर्मचारियों में से पहले 6,000 कर्मचारी रांची और हजारीबाग के आसपास के स्थानों की हमारी आदिवासी बहनें हैं। आदिवासी बहनों को एप्पल आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एप्पल ने आईफोन प्लांट शुरू करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को ठेका दिया है, जिसका होसुर में एक प्लांट है। कंपनी भारत में दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन से आईफोन बनवाती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन