VIDEO : अरविंद केजरीवाल ने खुद को बताया "दुनिया का स्वीट आतंकवादी"
VIDEO : अरविंद केजरीवाल ने खुद को बताया "दुनिया का स्वीट आतंकवादी"

नेशनल डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके साथ ही केजरीवाल ने अपने बयान में कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि एक कवि ने एक दिन अचानक कविता सुनाई फिर पीएम का उस पर ध्यान गया और मुझे आतंकवादी कह दिया गया।

दरअसल, आगामी पंजाब इलेक्शन से पहले नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने कि शुरुआत हो गई है। दिल्ली मुख्यमंत्री और आप (आम आदमी पार्टी) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज (शुक्रवार) को बठिंडा में एक इंटरव्यू में सभी राजनीतिक पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि सारे भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी को हराने और भगवंत को CM बनने से रोकने के लिए इकट्ठे हो गए हैं।

केजरीवाल ने “कहा कि मोदी जी, राहुल गांधी और सारे इकट्ठे होकर आम आदमी पार्टी को हराने आए हैं। सभी लोग एक ही भाषा बोल रहे हैं। जैसे रात को फोन पर आपस में बता करते हों।”

See also  पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए CM बघेल समेत इन सभी कांग्रेस नेता का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल, देखें लिस्ट

इसके आलावा अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि “एक कवि ने एक दिन अचानक कविता सुनाई फिर पीएम का उस पर ध्यान गया और मुझे आतंकवादी कह दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि हम यही कह रहे हैं कि पंजाब में स्कूल-अस्पताल अच्छे करेंगे। सस्ती बिजली देंगे, रोजगार देंगे नशा खत्म करेंगे। लेकिन पूरा सिस्टम मेरे खिलाफ खड़ा हो गया है।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या विकास की बात करने वाला आतंकवादी होता है। “यह कॉमेडी है। अगर उनके आरोपों पर विश्वास किया जाए, तो मैं एक बड़ा आतंकवादी हूं। इस मामले में, पिछले 10 वर्षों में सुरक्षा एजेंसियां ​​​​क्या कर रही थीं,”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।