Ramlila elephant goes out of control: काशी की विश्व प्रसिद्ध रामनगर रामलीला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शो का हीरो हाथी अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे पंचवटी मैदान में बंधा हाथी अचानक बिफर पड़ा।
बताया जा रहा है कि हाथी ने पहले अपने ही महावत पर हमला बोल दिया। महावत को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महावत को आनन-फानन में BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गन्ना फेंक कर रोका, इलाका किया सील
घटना के बाद रामनगर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि बेकाबू हाथी को एक जगह रोकने के लिए उसके सामने गन्ना फेंका गया। गन्ने के लालच में हाथी थोड़ी देर एक जगह रुका, इसी का फायदा उठाकर पुलिस ने पंचवटी मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। आम लोगों को हाथी के करीब जाने से रोका जा रहा है।

सबसे बड़ी परेशानी ये है कि वाराणसी वन विभाग के पास हाथी को काबू करने के लिए जरूरी इक्विपमेंट और ट्रेंकुलाइजर टीम नहीं है। इसलिए अब गोरखपुर से स्पेशल एक्सपर्ट टीम बुलाई जा रही है। तब तक हाथी को घेर कर रखने की कोशिश की जा रही है।
पूर्व में भी भड़का था हाथी
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व इसी रामलीला में शामिल होने के लिए पहुंचा हुआ हाथी भूख के कारण नाराज हो गया और तालाब में बैठ गया था। इसके बाद रविवार को भी आजमगढ़ का हाथी भड़क गया और उसे काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि यही हाथी हर साल रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला में इस्तेमाल होता है, इसलिए स्थानीय लोगों में इस हाथी को लेकर खास लगाव भी है।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. बनारस में हाथी बेकाबू होने की घटना कहां हुई?
वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रविवार सुबह 11 बजे रामलीला में आया हाथी बेकाबू हो गया।
Q2. महावत की हालत कैसी है?
हाथी के हमले में महावत गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
Q3. हाथी को काबू कैसे किया जा रहा है?
पुलिस ने हाथी के सामने गन्ना फेंक कर उसे एक जगह रोका है और पूरे इलाके को सील कर दिया है। वन विभाग के पास संसाधन न होने से गोरखपुर से स्पेशल टीम बुलाई जा रही है।



