केजरीवाल की राह पर भगवंत मान, कल मोहल्ला क्लीनिकों व स्कूलों का दौरा करेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ सोमवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा करेंगे। उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी होंगे।

इससे पहले, केजरीवाल ने घोषणा की थी कि उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान और उनके मंत्री सोमवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे, ताकि आप सरकार द्वारा उनमें लाए गए उल्लेखनीय सुधार को देख सकें। उनकी यह टिप्पणी उस समय आई है जब विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि भगवंत मान की अनुपस्थिति में केजरीवाल द्वारा शहर में राज्य के शीर्ष नौकरशाहों के साथ बैठक करने के बाद पंजाब सरकार दिल्ली से “रिमोट कंट्रोल के माध्यम से चलाई जा रही थी।

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि उनकी सरकार ने सरकारी स्कूलों में इस हद तक सुधार किया है कि दुनिया भर से लोग इन उल्लेखनीय परिवर्तनों को देखने आ रहे हैं।

हाल ही में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा किया। एक अप्रैल को स्कूलों का दौरा करने वाले स्टालिन ने कहा था कि उनकी सरकार तमिलनाडु में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के मॉडल की नकल कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।