TRP डेस्क : पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर तेज सरगर्मियों के आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी ने सांसद भगवंत मान को पंजाब में सीएम का दावेदार घोषि‍त किया है। इस बार आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, भाजपा+ और कांग्रेस के बीच चौतरफा मुकाबला होने जे रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से ऐलान के बाद ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियाँ युद्ध स्तर पर शुरु कर दी थीं।

भगवंत मान ने कही ये बात

मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में घोषणा के बाद भगवंत मान ने कहा कि “पंजाब के लोगों को नौकरियां देना और शांति कायम रखना ये मेरा सपना है। आज पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है और जनता ने मुझ पर विश्वास किया है तो ये मेरे लिए डबल जिम्मेदारी है और मैं डबल हौसले से काम करूंगा।”

ऐसा है भगवंत मान का इतिहास

भगवंत मान पंजाब के एक लोकप्रिय कॉमेडियन हैं, ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपल्‍स पार्टी से की। फिलहाल वे आम आदमी पार्टी के सदस्‍य और लोकसभा सदस्‍य हैं। भगवंत मान ने पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से लगातार दो बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।