नई दिल्ली : आज के समय में खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक सब कुछ महंगा हो रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई के दोर में आम आदमी की कमर तोड़ने वाली एक और खबर सामने आई है। देश में विद्युत सेक्टर की स्थिति खस्ताहाल है। देश भर में स्थापित विद्युत निर्माता कंपनियों साथ विद्युत वितरण कंपनियां भारी घाटे में चल रही हैं।

इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ईंधनों की कीमतों में भारी वृद्धि की संभावनाएँ जताई जा रही हैं। हमारा देश बहुत बड़ी मात्रा में कोयले का आयात करता है और देश में विद्युत निर्माण का प्रमुख साधन कोयला ही है। ऐसे में स्वाभाविक है कि जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ईंधनों की कीमतों में वृद्धि होगी तो विद्युत निर्माता कंपनियों की लागत भी बढ़ेगी। और इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेबों पर होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  आतंकी संगठन आईएस से जुड़ा है कन्हैया हत्याकांड का आरोपी रियाज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।