पटना। बिहार में सियासी हलचल फिर से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने अचानक राजभवन पहुंच गए। इस घटनाक्रम से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीते कुछ दिनों से लगाए जा रहे कयासों को और हवा मिल गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू (JDU) कोटे के मंत्री विजय चौधरी के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हुए हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में सियासी अटकलें तेज हैं।

चर्चा चल रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले पाला बदल सकते हैं। ऐसे में यह मुलाकात काफी मायने रखती है।

मुख्यमंत्री और प्रदेश के राज्यपाल के बीच लगभग 40 मिनट तक चर्चा हुई। दोनों के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।