TRP डेस्क : वित्तीय वर्ष 2021-22 में दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि (GDP) दर 8.4 फीसदी रहा। पहली तिमाही में GDP 20.1% था। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 के इस समय अर्थात दूसरी तिमाही में जीडीपी -7.5% (ऋणात्मक 7.5%) रहा था।

बता दें दूसरी तिमाही की गणना दूसरी जुलाई से सितंबर के बीच की जाती है। ये सारे आंकड़े सांख्यिकी कार्यालय के द्वारा जारी किये गए हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में देश की GDP 35.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 32.97 लाख करोड़ रुपये थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।